ठेठवार यादव समाज दुर्ग -राज – 112 गाँव का वार्षिक बैठक :
सीजी प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग 29 दिसंबर / ठेठवार यादव समाज दुर्ग -राज का तिमाही बैठक रविवार को हनुमान मंदिर मोती पारा दुर्ग मे सपन्न हुआ , बैठक में राज का वार्षिक अधिवेशन ( बैठक) पर प्रमुख रुप से चर्चा किया l
ठेठवार यादव समाज दुर्ग राज मे 112 गाँव व दुर्ग नगर एवं भिलाई नगर क्षेत्र में आता है . जिसमे हर वर्ष वार्षिक बैठक दुर्ग -राज क्षेत्र में गाँव बदल बदल कर क्षेत्र के स्वजातीय जनों के मांग पर उस गांव में किया जाता है l
इस वर्ष 2026 का वार्षिक ठेठवार यादव समाज दुर्ग-राज का अधिवेशन हेतु, बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों एवं पदाधिकारीयों के सर्व सम्मति से 8 फ़रवरी 2026 को ग्राम चंदखुरी मे किया जाने का निर्णय लिया गया l

वार्षिक अधिवेशन में सामाजिक व्यवस्था पर चर्चा, न्याय पंचायत, परिवारिक मिलन, बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक और राजनितिक जनप्रतिनिधियों , विधायक – मंत्री , जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य , सरपंच एवं पार्षदों के साथ ही साथ समाज के उत्कृष्ट कार्यों में संलग्न सामाजिक जनों को भी सम्मानित किया जाएगा l ठेठवार यादव समाज दुर्ग राज के पदाधिकारी व पंचो द्वारा दुर्ग राज के सभी 112 गाँव व भिलाई नगर व दुर्ग शहर के ठेठवार यादव समाज के सभी गांव के स्वजातीय बन्धु – बान्धवों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया जिससे आयोजन को भव्य रुप किया जा सकेl

बैठक में यादव ठेठवार समाज दुर्ग राज से 112 गाँव के पदाधिकारी अध्यक्ष राजकुमार यादव , संरक्षक नंदझरोखा यादव, सचिव हरिशंकर यादव,उपाध्यक्ष अभिषेक यादव , कोषाध्यक्ष जनक यादव ,राज महतो सुभाष चंद्र यादव ,सहसचिव जगनाथ यादव, दुर्ग राज के वरिष्ठ पंच गण हर प्रसाद यादव, अशोक यादव, रामाधार यादव, गंगाराम यादव, किशुन यादव,महेश ठेठवार , राजकुमार यादव, अनिल यादव ,शत्रुघन यादव, श्रीराम यादव, दुर्ग नगर अध्यक्ष गोविंदा लखन यादव, राजेश यादव,जोहान यादव,,बंशी यादव,कृष्णा यादव,दिलहरण यादव, गणेश यादव, शत्रुहन यादव,राजू यादव,मुन्ना यादव,सुखदेव यादव,बंशी यादव,गांधी यादव, कुम्भज यादव,केजू यादव, श्रीराम यादव, रामकुमार यादव, पन्ना यादव, कीर्तन यादव,नोखेलाल यादव, ईश्वर यादव, मयाराम यादव, जीराखन यादव, , रामनारायण यादव, मदन यादव, आदि यादव ठेठवार समाज दुर्ग राज समाज के प्रमुख गण उपस्थित रहे l








Views Today : 159
Total views : 102048