
…मृतक युवक पुनीत साहू (फोटो)
धमधा / धमधा थाना अंतर्गत धमधा बेमेतरा मुख्य मार्ग स्थित धमधा बड़े पुल के ऊपर चलते ट्रक की केबिन में बैठा युवक नीचे गिर गया और पिछले चक्के की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
प्रार्थी राम रतन जामुल थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक-5 गणेश नगर जामुल का रहने वाला है जो वाहन चालक है। प्रार्थी का छोटा बेटा पुनीत साहू जो मजदूरी का काम करता था। 2 जनवरी शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे पुनीत साहू घर से अपने दोस्तों दीपक वर्मन, विजय सिंह सहित पांच दोस्तों के साथ धमधा घूमने गया था। दोपहर करीब 3.15 बजे दीपक वर्मन ने फोन कर प्रार्थी को बताया कि पुनीत साहू का एक्सीडेंट हो गया है। राम रतन अपने रिश्तेदारों से साथ धमधा पहुंचा। जहां मृतक के दोस्तों ने प्रार्थी को बताया कि ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीए 1141 में सिरनाभाठा वेयर हाउस से ट्रक में बैठकर पुनीत साहू ड्राइवर के साथ जामुल जा रहे थे, जबकि अन्य साथी मोटर साइकिल में ट्रक के पीछे-पीछे जा रहे थे। दोपहर करीब 2.40 बजे धमधा बेमेतरा मुख्य मार्ग स्थित धमधा के बड़े पुल के ऊपर पुनीत साहू ट्रक से गिरकर पिछले चक्के के चपेट में आ गया। पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीए 1141 का चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है l
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरवाजे से झूलकर स्टंट कर रहा था मृतक पुनीत साहू ट्रक के केबिन में बैठकर केबिन के दरवाजे से झूल कर स्टंट कर रहा था, जिसे ट्रक ड्राइवर एवं पीछे दुपहिया वाहन में आ रहे उसके दोस्तों ने भी मना किया था। धमधा पुल के ऊपर ट्रक चढ़ने के दौरान वह पुनः स्टंट करने लगा और नीचे गिर गया।








Views Today : 150
Total views : 102039