Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogठेठवार यादव समाज दुर्ग राज का एक दिवसीय अधिवेशन व राज बैठक...

ठेठवार यादव समाज दुर्ग राज का एक दिवसीय अधिवेशन व राज बैठक एवं पारिवारिक मिलन समारोह चंदखुरी के हनोदा रोड मिनी स्टेडियम में हुआ सम्पन्न l


ठेठवार यादव समाज दुर्ग का एक दिवसीय अधिवेशन व राज बैठक एवं पारिवारिक मिलन समारोह – 2026


दुर्ग / छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव समाज दुर्ग राज का अधिवेशन व राज बैठक एवं पारिवारिक मिलन समारोह 8 फरवरी रविवार को ग्राम चंदखुरी के हनोदा रोड मिनी स्टेडियम में सम्पन्न हुआ l

जनपद सदस्य और सभापति जनपद पंचायत दुर्ग गोपाल यादव की टीम एवं ग्राम चंदखुरी के युवा टीम के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सामाजिक स्वजातीयों ने 70 से अधिक युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने रक्तदान किया, जो समाज के लिए अनुकरणीय पहल है l गोपाल यादव की टीम ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं हेलमेट भेंट कर सम्मान किया l

आयोजन का शुभारंभ राज अध्यक्ष राजकुमार यादव एवं दुर्ग राज ठेठवार यादव समाज के पदाधिकारीयों द्वारा यदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण जी की पुजा अर्चना कर किया किया |

वार्षिक बैठक में दुर्ग राज के ग्राम चंदखुरी व 112 गाँव के स्वजातीय जन शामिल हुवे l

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि यादव समाज के गौरव छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, व विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ठेठवार यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव जिला सहकारी केंद्रिय बैंक के उपाध्यक्ष नरेन्द्र यदु, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव, रमन यादव “धमधा” , जिला पंचायत दुर्ग सदस्य व सभापति श्रद्धा साहू, तथा ब्लॉक सरपंच संघ दुर्ग अध्यक्ष ओमेश्वर यादव, चंदखुरी जनपद सदस्य व सभापति जनपद पंचायत दुर्ग गोपाल यादव, वरिष्ठ पत्रकार रोमशंकर यादव, ग्राम पंचायत चंदखुरी सरपंच कविता आदेश ठाकुर, नपाप जामुल पार्षद श्रीमती सीमा अरविंद यादव आदि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l

पारिवारिक मिलन समारोह मे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किये सामाजिक जनो हुआ सम्मान व सामाजिक बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया|

आयोजन मे मुख्य अतिथि यादव गौरव छ. ग. शासन केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारे ठेठवार यादव समाज को आर्थिक रूप से मजबूत और समाज को शिक्षा में विशेष ध्यान की जरूरत है जिससे समाज शिक्षित और सशक्त बन सके, इसके लिए मैं समाज का सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा l विशिष्ट अतिथि रूप में उपस्थित विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में ठेठवार यादव समाज को क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संगठित एवं प्रगतिशील समाज बताया, उन्होंने कहा कि यादव समाज का इतिहास त्याग परिश्रम और सेवा से भरा है आज यह समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजे हुए है, शिक्षा और राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है l उन्होंने समाज की विकास से जुड़े कार्यों , विशेष कर सामाजिक भवन एवं अधोसंरचना मद के विकास के लिए यादव ठेठवार समाज को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया l

विशिष्ट अतिथि ठेठवार यादव समाज प्रदेशाध्यक्ष गुलेंद्र यादव ने अपने संबोधित में समाज की दिशा और दशा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामाजिक कुरीतियों को त्यागने की आवश्यकता पर बल दिया l

कार्यक्रम के विशेष अतिथि जितेन्द्र यादव जिला पंचायत सदस्य व सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को समाज के राजनीति के विचारधारा के साथ नहीं सामाजिक विचारधारा के साथ समाज को सशक्त बनाना है, जिससे हमारे आने वाले भविष्य बेहतर हो सके l

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दुर्ग जिला सहकारी समिति केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के नव नियुक्त उपाध्यक्ष नरेश यदु ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों को समाजिक कार्य के साथ-साथ राजनीति, व आर्थिक एवं बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, साथ ही समाजिक एकजुटता बढाने हेतु तहसील एवं परिक्षेत्र स्तर पर इकाईयों के गठन का सुझाव दिया.

कार्यक्रम के प्रारंभ में दुर्ग राज यादव ठेठवार समाज अध्यक्ष राजकुमार यादव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए एवं सभा के अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन की मांग रखी l

ठेठवार यादव समाज दुर्ग राज के इस एक दिवसीय अधिवेशन एवं पारिवारिक मिलन समारोह मे बड़ी संख्या में समाज के माताएं, बहनें व युवा एवं स्वजाति गण शामिल हुए.

दुर्ग राज ठेठवार यादव समाज के इस बैठक मे विशेष रूप से उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, कोषाध्यक्ष जनक यादव, संरक्षक रामनाथ यादव, नंदझरोखा यादव, राज महतो सुभाष चंद्र यादव, सहसचिव जगन्नाथ यादव, केजू राम यादव, कीर्तन यादव, कृष्णा यादव, दिलहरण यादव, किशुन यादव, भागवत यादव, मयाराम यादव, महेश ठेठवार, राजकुमार यादव, रमेश यादव, दिलहरण यादव, दुर्ग नगर अध्यक्ष गोविंदा लखन यादव, भिलाई नगर अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयेंद्र यादव, ऋषि यादव, शत्रुहन यादव, मुन्ना यादव, सुखदेव यादव, बंशी यादव, रामकुमार यादव, राजेश यादव, पन्नालाल यादव, श्रीराम यादव, ईश्वर यादव,शेखर यादव, कमलेश यादव, जागेश यादव साथ 112 गाँव दुर्ग शहर, भिलाई नगर सहित ठेठवार यादव के क्षेत्रीय स्वजातीय गण बड़ी संख्या मे शामिल रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular