
भिलाई -3 19 फरवरी / भिलाई-3 के सिरसा गेट चौक पर 19 फरवरी गुरुवार को दोपहर ऐसा मंजर दिखा, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। एक सड़क हादसे में मां और उसकी मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया।
घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के सिरसा गेट चौक के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृत महिला की उम्र करीब 35 साल थी, जबकि उसकी दो साल की बेटी भी इस हादसे की चपेट में आ गई।
.jpg)
जानकारी के मुताबिक, राकेश दुबे अपनी पत्नी आरती दुबे और दो साल की बेटी सोना दुबे के साथ बाइक से रायपुर से भिलाई लौट रहे थे। वे दोपहर करीब 12 बजे रायपुर से निकले थे और लगभग 2 बजे भिलाई-3 के सिरसा गेट चौक के पास पहुंचे थे l
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। मां और बेटी सड़क पर जा गिरीं।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक के नीचे दोनों आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए।
घटना में बाइक चला रहे राकेश दुबे को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी में कार चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।








Views Today :
Total views : 102134