Friday, May 1, 2026
33.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogजनपद सहारनपुर के यादव समाज के लोगो ने यादव जी की लव...

जनपद सहारनपुर के यादव समाज के लोगो ने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन एसडीएम सदर को…


UP सहारनपुर 24 फरवरी /जनपद सहारनपुर के यादव समाज के लोगो ने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को देते हुए इस फिल्म का विरोध करते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है l

24 फरवरी मंगलवार को जनपद सहारनपुर के यादव समाज के लोगो ने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को देते हुए इस फिल्म का विरोध किया और इस मूवी को बेन करने की मांग करते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है l

यादव महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि ये जो फिल्म बनाई गई है इसमें लड़की यादव समाज की दिखाई गई है और लड़का मुस्लिम समाज का दिखाया गया है जो हमारे समाज को बदनाम करने की साजिश है और लव जेहाद को दर्शाती है हम सब इस फिल्म का विरोध करते है l

वहीं नितिन यादव ने कहा कि ये जो मूवी बनाई गई ये सामाजिक सौहार्द को खराब करने वाली मूवी है जिसका हम सब विरोध करते है l

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव ने कहा कि ये जो यादव जी की लव स्टोरी मूवी बनाई गई है ये हमारे खूबसूरत समाज को खराब व बदनाम करने के उदेश्य से ये मूवी बनी है जिसका हम विरोध करते है और इसी उदेश्य से आज हम सबने एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया है l

वहीं दुष्यंत यादव ने कहा कि ये मूवी हमारे यादव समाज को टारगेट करके बनाई है और ये मूवी हमारे समाज को बदनाम कर रही है और पुरे भारत के अंदर यादव समाज इस फिल्म का विरोध कर रहा है l

इस दौरान मुख्य रूप से नरेंद्र यादव, प्रवीण यादव, विपुल यादव, नितिन यादव, एडवोकेट अक्षय यादव, सिद्धार्थ यादव, दुष्यंत यादव, सुमित यादव, ललित यादव, जसवीर यादव, अमित यादव, अनित चौधरी, विभोर यादव, दीपक यादव, गौरव यादव आदि मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular