
दुर्ग / सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा फिल्म निर्माता अंकित भडाना व संदीप तोमर के द्वारा ‘‘यादव जी की लव स्टोरी‘‘ नाम पर 27 फरवरी 2026 को एक फिल्म रिलीज किया जा रहा है, जिसमें एक यादव लड़की व मुसलमान लड़के के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को चित्रित किया गया हे,े इस फिल्म के नाम व कहानी यादव समाज की बहन बेटीयों के सम्मान के विरूद्व होने के कारण यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही है, इससे संपूर्ण भारत वर्षका यादव समाजत आक्रोशित है, वहीं फिल्म रिलीज होने से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है।

अतः सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व सूचना प्रसारण मंत्री, अध्यक्ष, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड, नई दिल्ली, व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मामले को संज्ञान में लेते हुये फिल्म को जारी होने से पूर्व प्रतिबंधित किये जाने कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौपागया.








Views Today : 225
Total views : 102359