Friday, May 1, 2026
30.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogनवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग -ग्रामीण पदाधिकारियों की गुरुवार को...

नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग -ग्रामीण पदाधिकारियों की गुरुवार को हुआ प्रथम बैठक एवं परिचय सम्मेलन संपन्न

नई कार्यकारिणी ने एकजुटता का दिया संदेश जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत का लिया संकल्प

सी.जी प्रतिमान न्यूज / दुर्ग गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम बैठक जिला कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत :-

ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राजीव भवन में की बैठक- शुरुआत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के परिचय सत्र से – हुई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से औपचारिक परिचय कराया गया। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति प्रमाण पत्र के साथ परिचय पत्र प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

राकेश ठाकुर ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन करें। पेज प्रभारी, ग्राम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष सहित संपूर्ण संगठनात्मक ढांचा तैयार कर उसकी सूची तत्काल जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि चारों विधानसभा सीटें पाटन, अहिवारा, दुर्ग ग्रामीण एवं साजा को वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने हेतु अभी से योजनाबद्ध तरीके से मेहनत प्रारंभ करनी होगी।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन साहू, मनहरण यादव, श्रीकांत वर्मा, उमेश साहू, संतोष बाफना, देवेंद्र देशमुख, कमलेश साहू, शिवकुमार वर्मा को भी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विक्रांत अग्रवाल, विशाल देशमुख, रविंद्र यादव, टिकेश्वरी देशमुख, राजीव गुप्ता, पुरुषोत्तम तिवारी, प्रदीप चंद्राकर रूपेश देशमुख योगिता चंद्राकर, जय श्री वर्मा उत्तर कोसरे, लक्ष्मी साहू, दुर्गा गजबे, रज्जाक खान, प्रकाश ठाकुर, गज्जू साहू , जयप्रकाश चंद्राकर, महेंद्र वर्मा, तरूण बिजौर, भुवन साहू, प्रमोद राजपूत, रोहित कुरें , बालेश्वर ठाकुर आदि नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular