
दुर्ग / आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए 27 फरवरी शुक्रवार को जेवरा सिरसा पुलिस चौकी में क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, पंच सरपंच व आमजनो, ग्राम कोटवारो एवं क्षेत्र के महिला कमांडो आदि का शांति समिति का एक आवश्यक बैठक जेवरा सिरसा पुलिस चौकी परिसर में आयोजित कर तहसीलदार दुर्ग क्षमा यदु एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को आवश्यक समझाइश दी गई l

शांति समिति की बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम जेवरा सरपंच धनेश नागवंशी, उपसरपंच प्रशांत गौतम, ग्राम करंजा भिलाई सरपंच श्रीमती गंगीया रावते, ग्राम कचांदुर सरपंच किर्तन साहू , कुटेलाभाठा सरपंच लक्ष्मीनाथ साहू, ग्राम भटगांव सरपंच भूपेन्द्र देशमुख, जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष घनश्याम साहू एवं क्षेत्र के ग्राम पंचायत के पंचगण उपस्थित रहे l

शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार दुर्ग क्षमा यदु एवं चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे ने आगामी होली पर्व के दौरान अपने अपने ग्रामो मे शांतीपूर्ण रूप से त्यौहार मनाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलानें, नशे से दूर रहने एवं गांव के उपद्रवी व्यक्तियो के संबंध मे पुलिस को जानकारी देने एवं आपसी वाद विवाद से बचने की समझाईश दी गई।








Views Today : 226
Total views : 102360