
सीजी प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग / ग्रामीण युवाओं द्वारा जिले के दुर्ग ब्लॉक ग्राम चंदखुरी में महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 22 मार्च को शक्ति चौक पर किया गया है l
इस आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , महिला पंच – सरपंच एवं क्षेत्र के पंचायती राज के पूर्व महिला जनप्रतिनिधि, विहान से जुड़ी महिलाओं के साथ-साथ स्वास्थ एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 60 महिलाओं को नारी सम्मान से पद्मश्री शमशाद बेगम द्वारा नवाजा गया बूढी मां से आशीर्वाद लेकर पद्मश्री शमशाद बेगम ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा एवं उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करने की प्रेरणा दी l
उनके द्वारा ग्रामीणों से मिलकर बातचीत करते हुए अपने अनुभव को साझा किये एवं उन्होंने कहा कि जमीन हमारी पूंजी है जमीन में ही रहकर ही हम आम जनों का कल्याण कर सकते हैं l
हमारी बहनें स्वास्थ्य शिक्षा आदि क्षेत्र में निरंतर काम कर रहे हैं, मैं आप सभी को शुभकामना देती हूं व निरंतर आपके कार्यों में सदा साथ एवं मार्गदर्शन देती रहूंगी l

संतोष विनीता धिवर तथा फिल्म निर्देशक उत्तम तिवारी एवं साथियों द्वारा भजन तथा गीत के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किये , तत्पश्चात उपस्थित ग्रामीण महिलाओं के साथ पद्मश्री शमशाद बेगम अपने अनुभव साझा करते हुए विचार रखें, साथ ही साथ टिकेश्वरी लाल देशमुख समाजसेवी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान पर एवं महेंद्र सिन्हा सहयोगी रेडियो एफएम द्वारा महिला एवं स्वास्थ्य विषय पर परिचर्चा किये एवं सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्यो के लिए महिलाओं का सम्मान किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला से ही समाज का निर्माण होता है और उनसे ही स्वच्छ एवं शिक्षित परिवार के साथ-साथ समाज का सर्वांगीण विकास में उनकी विशेष भूमिका रहती है, परिवार ही नहीं बल्कि समाज एवं देश का गौरव भी बढाता हैl
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन , दुर्ग जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा , सरपंच कविता यादेश ठाकुर, प्रखर प्रवक्ता अतुल ताम्रकार पूर्व जनपद सदस्य एवं सभापति जनपद पंचायत दुर्ग एवं पत्रकार पन्ना लाल यादव उपस्थित रहे एवं मंच संचालन अशोक देवांगन द्वारा किया गया l
सभा के अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पूर्व सरपंच चंदखुरी खेमलाल चंद्राकर करने किया l
इस नारी सशक्तिकरण “मिशन शक्ति ” कार्यक्रम का आयोजन जे. के.प्रापर्टी, के.बी. प्रॉपर्टी , डी. के. प्रॉपर्टी एवं के.डी. प्रॉपर्टी के सौजन्य से संपन्न हुआ l








Views Today : 3
Total views : 102137