
00 नंदिनी-अहिवारा में इतिहास 03 किमी तक हाथों में महाआरती थामे नंगे पांव चले दाऊ आनंद ताम्रकार, शक्ति वंदन में उमड़ा आस्था का सैलाब

00 शिवराम मंदिर से शुरू हुई यात्रा, शीतला मंदिर में महाआरती के साथ हुई पूर्ण, डीजे नहीं, जस गीतों की गूंज पर झूमते रहे भक्त
नंदिनी-अहिवारा / चौत्र नवरात्रि की सप्तमी पर दुर्ग जिले के नंदिनी अहिवारा में भक्ति का एक ऐसा अध्याय लिखा गया, जिसे नगरवासी वर्षों तक याद रखेंगे। युवा छत्तीसगढ़ी भक्ति मंच द्वारा आयोजित शक्ति वंदन यात्रा 1.0 में आस्था, परंपरा और शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यात्रा की सबसे अलौकिक बात यह रही कि भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दाऊ आनंद ताम्रकार ने 03 किलोमीटर लंबी पूरी यात्रा के दौरान एक पल के लिए भी महाआरती को नीचे नहीं रखा और न ही किसी और को सौंपा। हाथों में जलती हुई लौ और जुबां पर जयकारे के साथ वे अनवरत चलते रहे।
00 शिवराम मंदिर से शुरू, शीतला मंदिर पर पूर्ण
पदयात्रा का शुभारंभ नंदिनी नगर के शिवराम मंदिर में हुआ। यहाँ सर्वप्रथम मां दुर्गा की विधि-विधान से पं. बालमुकंद शर्मा द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई और ज्योत प्रज्वलित कर यात्रा का आगाज हुआ। इसके पश्चात् महाआरती लेकर दाऊ आनंद ताम्रकार और माता जी का प्रतिमा को लेकर महामंत्री सौम्य मिर्चे आगे बढ़े। यात्रा नंदिनी टाउनशिप, अटल चौक, बस स्टैंड होते हुए अहिवारा के शीतला मंदिर पहुंची, जहाँ महाआरती अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया।
00 जस गीतों पर झूमे भक्त, कई महिलाओं को आया भाव
रायपुर कचना से आए जय मां अम्बे सेवा समिति (दिनेश साहू) ने जब पारंपरिक माता सेवा जस गीत छेड़े, तो बच्चे, बुजुर्ग और युवा सब झूम उठे। भक्ति का आवेग इतना तीव्र था कि जस गीतों की धुन पर कई महिलाओं को माता का भाव (देवी सवारी) आ गया, जिन्हें होम-धूप देकर शांत कराया गया l भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी नापी पूरी राह….
यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने भी सादगी की मिसाल पेश की। वे पूरी यात्रा में पैदल चले और भक्तों का उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, नपा उपाध्यक्ष अशोक बाफना, पूर्व नपा अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, अहिवारा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, एवं पार्षद प्रदीप कोचर प्रमुख रुप से शामिल हुए।

00 जगह-जगह बिछीं पलकें, हुआ भव्य स्वागत
यात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।
00 अटल चौक :- यहाँ नितिन बाफना (मोटू) ने भक्तों को चुनरी पहनाकर स्वागत किया और स्वल्पाहार-प्रसादी वितरित की।
00 बस स्टैंड : शैलेश अग्रवाल, राहुल धनवानी द्वारा स्वागत् किया गया साथ ही पूर्व नपा अध्यक्ष नटवर ताम्रकार द्वारा शीतल शरबत पिलाकर पदयात्रियों की सेवा की गई।
00 शीतला मंदिर : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रसादी वितरित किया गया।
00 तीन किलोमीटर की तपस्या संभवतः प्रदेश की अनूठी धार्मिक यात्रा
जानकारों और बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में दर्जनों पदयात्राएं देखी हैं, जिनमें लोग सिर पर जवारा या कलश लेकर चलते हैं। लेकिन, हाथों में भारी-भरकम महाआरती लेकर, बिना एक पल के लिए भी नीचे रखे या किसी को सौंपे, 03 किलोमीटर तक लगातार चलना एक कठिन तपस्या है। दाऊ आनंद ताम्रकार द्वारा की गई यह साधना नंदिनी-अहिवारा के इतिहास में पहली बार देखी गई है। यह आयोजन न केवल नगर के लिए बल्कि संभवतः पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक अनूठा उदाहरण है, जहाँ भक्ति के लिए शारीरिक कष्ट को भुला दिया गया।
00 मातृशक्ति और प्रशासन का रहा सहयोग
यात्रा में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ममता जंघेल, अध्यक्ष संध्या नायक, महामंत्री किरण सोनी, रंजना पांडेय, लोकेश्वरी साहू, शारदा भट्ट, पार्वती साहू, गायत्री जंघेल और यशोदा मिड़ा सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।
00 इन युवाओं ने संभाली कमान
यात्रा का कुशल संचालन और अगुवाई युवा टीम ने की। मंच के अध्यक्ष राहुल चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता आदित्य ताम्रकार, कार्यक्रम प्रभारी रौनक ताम्रकार, साहिल साहू, ऋषि मुदलियार, करण साहू सबसे आगे चलकर यात्रा को दिशा दे रहे थे। उनकी देखरेख में भीड़ अनुशासित होकर माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी।
अंत में सह-संयोजक खेमेश निर्मलकर व महेश साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
पुलिस प्रशासन ने पूरी यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।
इस अवसर पर गैंद लाल जोशी, जितेन्द्र यादव, देवेन्द्र कश्यप, लक्की पाल, बिट्टू कुर्रे, द्रोण निर्मलकर, दिव्यांश माण्डले, वासु बघे, दीगविजय क्षत्रिय, प्रतिम यादव, कैशल राजपुत, नविन कोठारी, देव मानिकपुरी, शीतल, राजु यादव, आदि उपस्थित रहे।








Views Today : 245
Total views : 102134