
जामुल / शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद,भिलाई में सोमवार 30 मार्च को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षकगण अन्नपूर्णा शुक्ला,निर्मला वर्मा,प्रीतम साहू,तिरनाथ यादव,सुरेंद्र साहू,कमलेश ठाकुर,डीएलएड प्रशिक्षार्थिय व कक्षा पाँचवी के बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान दायिनी माँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन व प्रथम उद्बोधन के माध्यम से शिक्षक प्रीतम कुमार साहू ने कहा कि शिक्षक की डाँट और मार मूर्तिकार के हथौड़े के समान होते है,शिक्षक की बातों को कभी बुरा नहीं मानना चाहिए वह हमेशा बच्चों की भलाई व उन्हें अच्छे इंसान बनाने में दिशा में हमेशा प्रयासरत रहता है। तत्पश्चात बालिका कक्षा शिक्षक सुरेंद्र साहू द्वारा बच्चों में शिक्षा और संस्कार की बाते कही गई। इंसान को अपने संस्कार को कभी भी नहीं भूलना चाहिए चाहिए।अच्छे संस्कार मनुष्य को महान बनाता है। अपने गुरुजन व अपने बड़े का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

डीएलएड प्रशिक्षार्थियों ने भी बच्चों को विदाई समारोह व अग्रिम कक्षाओं के लिए बधाई शुभकामनाएं दिए।
उद्बोधन की अंतिम कड़ी में अन्नपूर्णा शुक्ला मैडम द्वारा बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ खेल कूद में रुचि व लक्ष्य के प्रति सजग रहने की बात कही गई।
बच्चों के द्वारा भी अपने विद्यालय व शिक्षकों के बारे में बारी-बारी से अपने अनुभव,विचार ,व सहानुभूति प्रकट किए। साथ ही बच्चों ने अपने कक्षा शिक्षक को यादे स्वरूप उपहार भेट किए।कार्यक्रम का समापन बच्चों को नेवता भोज कराकर किया गया।








Views Today : 243
Total views : 102132