Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogछ. ग. के मुख्यमंत्री साय प्रदेश को देंगे बड़ी सौगात: 375 एंबुलेंस...

छ. ग. के मुख्यमंत्री साय प्रदेश को देंगे बड़ी सौगात: 375 एंबुलेंस को आज दिखाएंगे हरी झंडी, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल…

सी.जी प्रतिमान न्यूज :.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश को बड़ी सौगात देंगे. इस बीच वह रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कड़ी में  सुबह सीएम 11 बजे नया रायपुर पहुचेंगे. जहां पर वह एक साथ 375 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर पूरे राज्य में रवाना करेंगे l

राज्य में पहुंचेगी आपातकालीन सेवा

इन नवीन एम्बुलेंस आपातकालीन सेवा के माध्यम से राज्य के कोने-कोने में (Emergency Service) पहुंचाने से ग्रामीणों  को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा.  इस विशेष सुविधा में 5 नए  (Neonatal ALS) यानि नियो-नेटल ए.एल.एस. एम्बुलेंस भी शामिल किया हैं, जो आगामी समय में नवजात बच्चों के लिए जीवन देगी. और इन एंबुलेंस से विशेष रूप से प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा l

375 एंबुलेंस को दिखाएंगे हरी झंडी

जानकारी के मुताबिक ये सभी एंबुलेंस आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस रहेगा, और इस दौरान लगभग 375 नई एंबुलेंस 108 एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर पूरे राज्य में रवाना किया जाएगा. इस नई एंबुलेंस में 300 BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट), 70 ALS (एडवांस लाइफ सपोर्ट) और 5 नियोनेटल एंबुलेंस भी इसमें शामिल हैं. आगामी समय इस एंबुलेंस सेवा से ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में सशक्त त्वरित स्वास्थ्य सेवा होगी. जिसका सीधा लाभ आम जनता उठा सकेंगे l

तहसील कार्यालय का करेंगे उद्घाटन 

बता दें कि सीएम आज 11:15 बजे 375  नई संजीवनी एम्बुलेंस का शुभारंभ करेंगे. जिसके बाद शाम  05:40 को तहसील कार्यालय धरसींवा का उद्घाटन करेंगे, इसके अलावा रात  09:00 बजे महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव, दादाबाड़ी के शामिल होंगे, और कार्यक्रम के बाद वापस मुख्यमंत्री निवास जाएंगे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular