
दुर्ग : जेवरा / मामूली विवाद के बाद जेवरा -सिरसा के संत होटल के पास एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया l इस मामले में चौकी जेवरा सिरसा पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला आपसी विवाद और धक्का-मुक्की से शुरू हुआ, जो बाद में खूनी हमले में बदल गया। पूरा मामला मंगलवार 31 मार्च की शाम करीब 7 बजे का है, जब प्रार्थी अभिषेक जायसवाल संत होटल के पास खड़ा था। उसी दौरान 3-4 युवक वहां पहुंचे और धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौच करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने हिंसक रूप ले लिया।
इस दौरान मुख्य आरोपी किशन ढीमर ने धारदार हथियार से प्रार्थी के सीने और गले के पास कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रार्थी अभिषेक जयसवाल का इलाज शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा है l

पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान कर एक-एक कर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल लड़वाल, राहुल महंत, अभिषेक साहू, हरेराम चौहान, चेतन उके, प्रमोद चौहान और अभिषेक प्रताप गौड़ शामिल हैं।
सभी आरोपी सुपेला भिलाई नगर निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कटर, घटना के समय पहने कपड़े और तीन दोपहिया वाहन स्कूटी सीजी-07 के. आर 2783, एक्टिवा सीजी – 07 बी एल 9472, एवं मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सीजी- 07 -7361 को जब्त किए हैं।








Views Today : 198
Total views : 102087