Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogCBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 10 वीं-12वीं के नतीजे जल्द, इस बार पहले...

CBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 10 वीं-12वीं के नतीजे जल्द, इस बार पहले आएगा 10th रिजल्ट- जानें कैसे करें चेक…

CBSE बोर्ड रिजल्ट 2026 // केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। देशभर के लाखों छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर अनुमान है कि इस बार 10वीं का रिजल्ट अप्रैल 2026 के मध्य तक जारी किया जा सकता है।

इस बार पहले आ सकता है 10वीं का रिजल्ट

पिछले साल जहां CBSE ने 13 मई को नतीजे घोषित किए थे, वहीं इस बार परिणाम पहले जारी होने की संभावना जताई जा रही है। खास बात यह है कि 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले आ सकता है, क्योंकि मई 2026 में सेकंड बोर्ड परीक्षा आयोजित होनी है।

 रिकॉर्ड 43 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार रिकॉर्ड संख्या में छात्र शामिल हुए हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 25 लाख छात्र, वहीं कक्षा 12वीं  की परीक्षा में करीब 18.5 लाख छात्र शामिल रहें, 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 तक जारी रहेंगी।

10वीं में नया नियम: सेकंड एग्जाम का मौका

इस साल CBSE ने 10वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा बदलाव लागू किया है। अब छात्र तीन विषयों में अपने अंक सुधारने के लिए सेकंड बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। यह कदम छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbse.gov.in, results.nic.in, results.digilocker.gov.in, umang.gov.in सहित इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि एडमिट कार्ड आईडी सहित आवश्यक डिटेल्स जरुरी है।

DigiLocker और SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

CBSE ने छात्रों की सुविधा के लिए  DigiLocker के जरिए डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड, UMANG App पर रिजल्ट एक्सेस,SMS और IVRS के माध्यम से रिजल्ट चेक कई विकल्प दिए हैं,  रिजल्ट जारी होते ही डिजिटल सर्टिफिकेट और मार्कशीट DigiLocker पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें और फर्जी लिंक से बचें। रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है, इसलिए नियमित अपडेट चेक करते रहें।

रिजल्ट जल्दी आने की उम्मीद

CBSE Board Result को लेकर इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है। इस बार रिजल्ट जल्दी आने की उम्मीद के साथ छात्रों को सलाह है कि वे अपने जरूरी डिटेल्स तैयार रखें और आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular