
नंदिनी :अहिवारा / भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस अहिवारा क्षेत्र में 6 अप्रैल सोमवार को मनाया गया l इस अवसर पर पार्टी के और पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दाऊ आनंद ताम्रकार ने अहिवारा स्थित निज निवास में भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया।
इस दौरान उन्होंने डां. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे पार्टी के पितृ पुरुषों को नमन किया। इस अवसर पर श्री ताम्रकार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत एक विचार और मिशन है। स्थापना दिवस पर हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में राहुल चंदेल, रौनक ताम्रकार और सौम्य मिर्चे आदि भाजपा कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे।








Views Today : 244
Total views : 102133