जामुल 11 अप्रैल / ग्रीष्म कालीन पेयजल व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार को नगर पालिका जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने शिवनाथ नदी झेंझरी में स्थित इंटकवेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के द्वारा संबंधित पेयजल के पम्प आँपरेटरों को निर्देशित किया की पेयजल आपूर्ति में सतत निगरानी करें। किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाशत नहीं किया जायेगा। गौर तलब हो कि जामुल में पेयजल आपूर्ति 20 किलो मीटर दूर झेंझरी स्थित शिवनाथ नदी से आता है।

पालिका अध्यक्ष ने इंटकवेल में ड्यूटी में रहने वाले पम्प आँपरेटरों को निर्देशित किया गया कि किसी प्रकार के अवरोध होने पर तत्काल संबंधित प्रभारी को सूचना दे। ताकि तत्काल सुधार कर पेयजल आपूर्ति को शीघ्र ही बहाल किया जा सकें। साथ ही फिल्टर प्लांट जामुल के पम्प आँपरेटरों को भी निर्देश दिया गया कि विभिन्न वार्डो में स्थित पानी टंकी में फिल्टर पानी नियमित रूप से आ रहा है कि नहीं इसकी निगरानी करें। इसके साथ ही जहां पर पानी का प्रेशर कम हो उस क्षेत्र में टेंकरो से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था बनाये रखे चूंकि गर्मी का मौसम है इस ओर विशेष ध्यान दे, सभी संबंधित लोग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। आम जनता पानी के लिए परेशान न हो इसका विशेष ध्यान रखें। शिवनाथ नदी में निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने जल प्रभारी दयालु जंघेल, विद्युत प्रभारी रवि चैहान को निर्देशित किया कि अतिरिक्त मोटर एवं विद्युत सामग्री की व्यवस्था रखे l श्री ठाकुर के निरीक्षण के दौरान दयालु जंघेल व रवि चौहान के साथ साथ देवकुमार, डोमन लाल, सुमित यादव, जितेन्द्र वर्मा आदि पम्प आँपरेटर प्रमुख रुप से उपस्थित रहे l








Views Today : 162
Total views : 102051