

सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : जिला पंचायत दुर्ग निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक -4 में, “सरपंच -संवाद 2026” कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न….

जामुल / संवाद से समाधान तक “सरपंच-संवाद 2026” का आयोजन जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे के नेतृत्व में 16 अप्रैल गुरुवार को दुर्ग विकास खण्ड के बासीन – जामुल में किया गया ।जिसमें श्रीमती सरस्वती बंजारे के निर्वाचन क्षेत्र जिला पंचायत क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले 32 ग्राम पंचायतों के सरपंच गण प्रमुख रूप से “सरपंच- संवाद 2026” कार्यक्रम में शामिल हुए l

ग्राम पंचायत के सरपंचों के लिए यह कार्यक्रम ग्राम विकास, जनसंवाद एवं सशक्त नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है l

“सरपंच – संवाद 2026” संवाद से समाधान – बैठक में जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक -4 के ग्राम पंचायतों के सरपंचगण एक मंच पर आकर अपने विचार, अनुभव एवं सुझाव साझा किए एवं अपने क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्यों को जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे के पास रुबरु रखे l

सरपंचों ने अपने-अपने ग्राम पंचायत में आने वाली समस्याएं खास तौर पर अवैध शराब विक्रय को लेकर मुखर रहे.
इनके साथ ग्राम में हो रहे अवैध अतिक्रमण , मनरेगा कार्य में लगे मजदूरों के पेमेंट में लेट लतीफी, पेयजल की समस्या, निकासी नाली आदि समस्याओं के साथ-साथ ग्राम पंचायत के सचिवों पर सरपंचों का सहयोग न करने की बात भी सामने आई तथा कई सरपंचों ने धमधा जनपद सीईओ से पंचायत सचिवों का शिकायत करने पर भी सरपंचों को सहयोग नहीं मिलने की शिकायत जिला पंचायत अध्यक्ष से की l

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने सभी सरपंचों की शिकायत व मांगों को गंभीरता से सुनी व आश्वासन दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर विभागीय अधिकारियों से मिलकर व चर्चा कर किया जाएगा l

ग्राम पंचायत नरधा के सरपंच रानू वर्मा द्वारा बाबा रूखड़नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठाया इस पर श्रीमती बंजारे ने जानकारी दी की संस्कृति मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजेश अग्रवाल से चर्चा हुई है व मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इसे शिघ्र ही छ. ग. के प्रमुख पर्यटन स्थल बनायेगे. ताकि मंदिर को हनुमान भक्तों के लिए प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में बाबा रुखड़नाथ मंदिर दुर्ग जिले के धमधा विकास खंड के ग्राम नारधा भी विकसित होगा l

सरपंच संवाद 2026 – “संवाद से समाधान” कार्यक्रम की बैठक में प्रमुख रूप से नारधा सरपंच रानू वर्मा, कपसदा सरपंच भूपेंद्र कंवर, ओंटेबंद सरपंच निर्मला बुधराम साहू, गोढी सरपंच अन्नपूर्णा गोपी साहू , अछोटी सरपंच हीरालाल मारकंडे , मोंहदी सरपंच सच्चिदानंद बब्बन शर्मा , बोरसी सरपंच साधना साहू , मलपुरी कला सरपंच शकुंतला राम नारायण साहू, कंडरका सरपंच सीमा चुरेन्द्र, पचदेवरी सरपंच हेमंत कुमार रोशन, एवं मालपुरी खुर्द सरपंच नमिता शर्मा आदि ग्राम पंचायतों के सरपंच गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l







Views Today : 142
Total views : 102031