सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग 15 अप्रैल / कृषक सेवा सहकारी समिति रसमडा को विभाजन कर एक नया कृषक सेवा सहकारी समिति गनियारी पंजीयन क्रमांक 3418 बनाया गया l जिसका 15 अप्रैल बुधवार को वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन,एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के द्वारा किया गया।

इस वर्चुअल उद्घाटन मे मुख्य रूप से जनपद पंचयत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन , भाजपा जिला मंत्री गिरेश साहू, भाजपा अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा , सेवा सहकारी समिति रसमडा अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, जिला सहकारी बैंक नगपुरा शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सैनिक, कृषक सेवा सहकारी समिति रसमडा प्रबंधक कल्पना बांधे एवं

ग्राम पंचायत गनियारी सरपंच श्रीमती संतोषी साहू भाजपा मंडल मंत्री, झमनेश देशमुख , युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद साहू, महामंत्री चमन यादव, राजू शर्मा, खेमलाल साहू, पूर्व सरपंच रोहित साहू, यशवंत देशमुख, हिरदे निषाद, उभे राम ठाकुर, मदन साहू, कुलेश्वर साहू, गंगा राम निषाद, महेंद्र देशमुख, जति राम यादव, फेरहा राम साहू, लिपिक पवन देशमुख, कंप्यूटर ऑपरेटर त्रिभुवन साहू आदि कर्मचारी व बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान बंधु उपस्थित रहे।








Views Today : 153
Total views : 102042