जामुल / डॉ मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल, जिला -दुर्ग छत्तीसगढ़ में संविधान दिवस के अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों के मध्य किया गया ।

कार्यक्रम का प्रारंभ संविधान की प्रस्तावना का वाचन प्राचार्य के द्वारा कराया गया उसके उपरांत राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक ने संविधान के निर्माण एवं उसकी प्रस्तावना का विश्लेषण विस्तार से किया ।
संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए उपस्थित प्राध्यापक एवं विद्यार्थी :

संस्था के प्राचार्य डॉ आर एस सिंह के द्वारा अपने उदबोधन में इस साल के थीम ” हमारा संविधान -हमारा अभिमान” को बताया एवं
विद्यार्थियों को संविधान के निर्माण का इतिहास उनकी विशेषताएं एवं एवं संविधान के लक्ष्य ,उद्देश्य और वर्तमान में चुनौतियों का विस्तार से वर्णन किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों के मध्य संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही कार्यक्रम के दौरान कुमारी जिज्ञासा रानी ,वंदना साहू, रूबी साहू, प्रेम कुमार, प्रिंस कुमार रिया वर्मा, रूबी साहू ,सपना एवं अमन साहू के द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण एवं सभी संकाय के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही ।









Views Today : 190
Total views : 102079