Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeस्वास्थ्यएन एम एच कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : दिवाली से पहले राज्य...

एन एम एच कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : दिवाली से पहले राज्य शासन ने 5% वेतन वृद्धि का ऐलान, बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली का इंतजार अब भी जारी

NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : सी.जी.प्रतिमान न्यूज़

रायपुर, 11 अक्टूबर । राज्य शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मियों को दिवाली के पहले 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है. 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा.

हालांकि शासन के आदेश में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक एक साल की पूरी हो चुकी होंगी, उन्हीं को 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा. शासन के इस आदेश से करीब 1500 से ज्यादा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा.

बता दें कि वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 33 दिनों की हड़ताल की थी. उसी दौरान एनएचएच कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त किया गया था.

हड़ताल समाप्ति के दौरान हुई चर्चा में बर्खास्त कर्मियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था. इस वजह से बर्खास्त कर्मचारी बहाली का इंतजार कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular