
सी. जी. प्रतिमान न्यूज : पन्नालाल यादव
ठाकरे परिसर में साल भर बाद फिर लगेगा मंत्रियों का दरबार सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं….
रायपुर 6 अक्टूबर / प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री एक बार फिर से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। करीब एक साल बाद यह सहयोग केंद्र सोमवार से प्रारंभ हो गया है। पहले दिन प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा समस्याएं सुनें।
दूसरे दिन मंगलवार को पहली बार मंत्री बने स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।
इसके बाद बुधवार को वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप.
गुरुवार को पहली बार मंत्री बने तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और
शुक्रवार को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे.
प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने प्रदेश सरकार और संगठन को कार्यकर्ताओं को महत्व देने की बात कही थी। इसके बाद ही प्रदेश सरकार
ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीते साल कार्यकर्ताओं और उनके क्षेत्र के आमजनों की समस्याएं सुनने के लिए सहयोग केंद्र प्रारंभ किया था। इस सहयोग केंद्र में रोज एक मंत्री बैठ रहे थे और समस्याएं सुनने के बाद ज्यादातर छोटी से छोटी समस्याओं का तत्काल निराकरण भी कर रहे थे।

सालभर से बंद है सहयोग केंद्र
बीते साल सहयोग केंद्र प्रारंभ करने के बाद यहअगस्त तक चलता रहा, इसके बाद सितंबर में भाजपा के सदस्यता अभियान के बाद से ही यह बंद हो गया। पहले भाजपा का सदस्यता अभियान चला, इसके बाद भाजपा का संगठन चुनाव और फिर नगरीय निकाय के बाद पंचायत चुनाव होने के कारण यह सहयोग केंद्र प्रारंभ नहीं हो सका। अब जबकि सारे काम निपट चुके हैं तो एक बार फिर से “सहयोग केंद्र” को प्रारंभ किया गया है।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में कार्यकर्त्ताओं की समस्याएं सुनने सोमवार 6 अक्टूबर से हुआ पुन: प्रारंभ : जामुल पालिका अध्यक्ष क्षेत्र की मुलभूत समस्याओं का चर्चा कर राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन
इसी कड़ी में आज नगर पालिका जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने अपने पालिका के भाजपा पार्षदों के साथ पहले दिन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मिलकर जामुल नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न मुलभूत समस्याओं पर चर्चा कर मांग रखे. जिसमें प्रमुख रूप से निजी रोड रास्ते को नगर पालिका प्रशासन की आधिपत्य में करने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौपा.

नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि जामुल के वार्ड क्रमांक 4′ 5 , 10 13 14 16 17, 18 एवं 20 ,में भवन अनुज्ञा निकाय द्वारा दिया गया है. और शासन के नियमानुसार सभी प्रकार के कर का निर्धारण भी किया गया है. जिसके कारण यहां के रहवासी नगर पालिका से मूलभूत सुविधा की मांग कर रहे हैं . किंतु सड़क नाली हेतु छोड़ी गई जमीन वर्तमान में मूल भूमि स्वामी के नाम पर होने के कारण उक्त वार्डों में विकास कार्य संपादित नहीं हो पा रही है. यदि सड़क नाली व अन्य प्रयोजन हेतु आरक्षित भूमि को नगर पालिका जामुल को हस्तांतरित किया जाता है तो वहां के निवासियों को मूलभूत सुविधा तो मिलेगा ही साथ ही अनेकों विकास कार्य भी होंगे अतः जामुल नगर पालिका क्षेत्र में स्थित भूमि खसरा नंबर 358 384 385 386 387 389 390 394 395 396 397 490 494 495 497 516 517 521 505 और 524 नंबर की भूमि को नगर पालिका परिषद जामुल को आधिपत्य प्रदान करें.जिससे आम जनता को सरकार के मनसा अनुरूप मूलभूत सुविधा मिल सकेl


.








Views Today : 152
Total views : 102041