Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशजिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टोरेट दुर्ग में संपन्न..

जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टोरेट दुर्ग में संपन्न..

जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टोरेट दुर्ग में

दुर्ग / छत्तीसगढ शासन (शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा) मंत्रालय महानदी भवन रायपुर के आदेशानुसार दुर्ग जिले में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष दुर्ग कलेक्टर कलेक्टर अभिजीत सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ.जिसमें जिले के समस्त विभागीय प्रमुख अधिकारीगण विभागीय जानकारी सहित उपस्थित हुए l
बैठक के दौरान कर्मचारी नेता-गणों द्वारा समयमान वेतनमान दस वर्ष,बीस वर्ष,तीस वर्ष में पात्रतानुसार नियमित दिये जाने , कर्मचारियों की विभागीय जांच प्रकरण को समय पर निराकरण किये जानेे, सेवा पुस्तिका संधारण अधतन एवं चिकित्सा अवकाश एवं यात्रा भता के अधतन स्थिति के बाबत् कर्मचारियों द्वारा जानकारी चाहा गया। जिसे कलेक्टर श्री सिंह द्वारा यथासमय निराकरण किये जाने निर्देशित किया गया।


जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक में विभिन्न संगठनों के जिला प्रमुख,कर्मचारी नेतागण, जिला कर्मचारी नेतागण जिसमें मुख्य रूप से
भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी दुर्ग,शिवदयाल धृतलहरे सचिव छत्तीसगढ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी दुर्ग, हेमसिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष लिपिक कर्मचारी संध दुर्ग, सुरेश साहू जिलाध्यक्ष सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी संध दुर्ग, व्ही एस राव स्वास्थ्य कर्मचारी संध कार्यकारी प्रांताध्यक्ष. मोतीराम खिलाडी लधुवेतन शासकीय कर्मचारी संध दुर्ग
प्रमोद श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राजस्व पटवारी संध दुर्ग, सुखेन्द्र देवांगन जिला शिक्षा विभाग संयोजक दुर्ग,सत्येन्द्र गुप्ता जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संध-दुर्ग आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular