Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशराज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम त्रैवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के...

राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम त्रैवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के आसंदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जुलाई 25 से लंबित केंद्र के समान तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता को राज्य कर्मचारी संघ के मंच से प्रदान करने की घोषणा की..

रायपुर 11 जनवरी / राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम त्रैवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के आसंदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मचारियों के पांच प्रमुख मांगो जिनमें सभी कर्मचारियों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण करने प्रशासनिक न्यायाधिकरण की पुनः स्थापना करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन कर उनकी अनुशंसा को अतिशीघ्र लागू करने का आश्वासन दिए
इसी क्रम में जुलाई 25 से लंबित केंद्र के समान तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता को राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के मंच सरस्वती शिक्षा संस्थान रोहिणी पुरम रायपुर से प्रदान करने की घोषणा की.


इस अधिवेशन में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव सोनी भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री आर के श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी महामंत्री अश्वनी चेलक संगठन मंत्री बोधी राम निषाद मंचासीन थे. शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह राजपूत के नेतृत्व में शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश के विभिन्न जिलों से दुर्ग जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यदु गोपाल ध्रुव शांति लाल चंद्राकर प्रकाश नारायण बघेल संरक्षक तुलाराम साहू गोरेलाल साहू जय प्रकाश सिंह शकुन चंद्राकर भारती साहू रश्मि राजपूत भावना पवार उपस्थित रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular