
सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : ठेठवार यादव समाज का पारिवारिक मिलन समारोह..2026

दुर्ग 8 फरवरी / ठेठवार यादव समाज दुर्ग राज का राज बैठक व पारिवारिक मिलन समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन 8 फरवरी रविवार को हनोदा रोड मिनी स्टेडियम ग्राम चंदखुरी में रखा गया है, कार्यक्रम सुबह 9:00 शुभारंभ होगा l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छ.ग. शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, व अध्यक्षता यादव समाज के गौरव शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, एवं विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर होंगे तथा विशेष अतिथि के रूप में ठेठवार यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य व सभापति जिला पंचायत दुर्ग जितेंद्र यादव, जिला सहकारी मर्याo केंद्रीय बैंक दुर्ग उपाध्यक्ष नरेन्द्र यदु, जिला पंचायत दुर्ग पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव व वर्तमान सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर यादव, जिला पंचायत सदस्य दुर्ग श्रीमती आशा विक्की मिश्रा, जनपद सदस्य चंदखुरी गोपाल यादव, ग्राम पंचायत चंदखुरी सरपंच श्रीमती कविता यादेश ठाकुर, मरोदा निगम के पार्षद विधि यादव, जामुल नगर पालिका के पार्षद श्रीमती सीमा अरविंद यादव आदि उपस्थित रहेंगे l

पारिवारिक मिलन समारोह में उत्कृष्ट कार्य किए सामाजिक जनों का सम्मान समारोह व सामाजिक बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति पश्चात शादि योग्य युवक- युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न होगा । ठेठवार यादव समाज दुर्ग राज में दुर्ग शहर , भिलाई नगर के साथ दुर्ग राज के अंतर्गत 112 गांव दुर्ग राज में सामिल हैं, जिसमें हर वर्ष क्षेत्र के अलग अलग गांव में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।








Views Today : 94
Total views : 102597