Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशतीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह, श्री शाह का यह...

तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह, श्री शाह का यह दौरा राज्य में आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद और विकास से जुड़े अहम निर्णयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमीत शाह लेंगे बैठक नक्सलवाद पर होगी उच्चस्तरीय बैठक व, बस्तर पंडुम समापन में होंगे शामिल

रायपुर 7 फरवरी / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुँचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री और राज्य सरकार के कई मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। अमित शाह का यह दौरा राज्य में आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद और विकास से जुड़े अहम निर्णयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। रायपुर में आयोजित इन बैठकों में विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, सुरक्षा इंतजामों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

नक्सलवाद पर होगी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

8 फरवरी को अमित शाह रायपुर में वामपंथी उग्रवाद (LWE) को लेकर आयोजित सुरक्षा समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में केंद्र और राज्य के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे अभियानों, सुरक्षा रणनीति और आगे की कार्ययोजना को लेकर मंथन किया जाएगा। इसी दिन वे ‘छत्तीसगढ़ @ 25 : शिफ्टिंग द लेंस’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

बस्तर पंडुम-2026 के समापन में होंगे शामिल

9 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री बस्तर दौरे पर जाएंगे। वे बस्तर पंडुम महोत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का समापन करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा स्थिति का भी जायजा ले सकते हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार दौरा

अमित शाह 7 फरवरी को शाम रायपुर पहुँचे और रात्रि विश्राम राजधानी में करेंगे। 8 फरवरी को पूरे दिन बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद 9 फरवरी को विशेष विमान से दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचेंगे, जहाँ से सड़क मार्ग से बस्तर पंडुम आयोजन स्थल जाएंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे जगदलपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular