सीजी प्रतिमान न्यूज़ दुर्ग : नगर पालिका परिषद अहिवारा अध्यक्ष और सीएमओ के मध्य बिजली बिल को लेकर जमकर विवाद हो गया. इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि सीएमओ अंकुर पांडे ने बिना परिषद को सूचना दिए करीब डेढ़ करोड़ रूपए का बिल भुगतान कर दिया.

शासन के निर्देश पर भुगतान किया
शासन की ओर से निर्देश मिला था कि बिजली बिल भुगतान करना है इसमें किसी भी प्रकार के अनुमोदन की जरूरत नहीं होती है l जो काम करवाना होता है उसमें अनुमोदन लगता है, जिस काम में वित्तीय स्वीकृति लेनी होती है उसमें अनुमोदन लेना पड़ता है l बिजली बिल का भुगतान करने में किसी प्रकार के अनुमोदन की जरूरत नहीं होती l
अंकुर पांडे सीएमओ नगर पालिका अहिवारा
बताया गया है कि अहिरवारा नगर पालिका में करीब 2 करोड़ 68 लख रुपए की राशि आई है आरोप है कि इसी टैक्स की राशि में से सीएमओ ने करीब डेढ करोड रुपए के बिजली बिल बकाया का भुगतान कर दिया है. अध्यक्ष श्री कुशवाहा और सीएमओ अंकुर पांडे के बीच जमकर बहस हुई.
अध्यक्ष ने कहा कि सीएमओ को केवल 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की राशि का भुगतान करने का अधिकार है.

सीएमओ अंकुर पांडेय के बीच जमकर बहस हुई। अध्यक्ष ने कहा कि सीएमओ केवल 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक की राशि का भुगतान करने का अधिकार है।
सीएमओ ने अपने अधिकार से कई गुना ज्यादा राशि का भुगतान बिना परिषद को जानकारी दिए कर दिया. पालिका अध्यक्ष का कहना है कि बिजली बिल पटाने का कोई विरोध नहीं है लेकिन परिषद में यह बात आनी चाहिए थी. पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने आरोप लगाया है कि सीएमओ करीब 1 साल से है लेकिन एक भी बार उन्होंने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है जबकि बिजली बिल का भुगतान पालिका में जमा ब्याज की राशि से किया जा सकता है.









Views Today : 191
Total views : 102080