जामुल / 1 दिसंबर 2025 सोमवार को डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रमुख डॉ. आर. एस. सिंह के कुशल मार्गदर्शन में यह संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक प्रो. बलराज ताम्रकार ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी एवं एड्स में अंतर, इसके संक्रमण, इसके लक्षण, इसके उपाय के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा इसके लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों, जिला अस्पताल की भूमिका एवं एड्स से संबंधित भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया । इसके पश्चात रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. रमेश कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं को रेड रिबन के प्रतीक का महत्व बताया, युवाओं को अधिक जागरूक रहने की सलाह दी, टोल फ्री नंबर तथा छात्र-छात्राओं के मध्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम के अंत में प्रो. गजेंद्र कश्यप के द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शशि कश्यप, डॉ. संजय परगनिहा, श्रीमती विनीता परगनिहा, डॉ. रचना चौधरी, डॉ. अंजुमाला साहू. श्री पी हेमा राव, डॉ. अशोक कुमार यादव एवं कार्यालयीन स्टाफ भी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. रमेश कुमार मेश्राम के द्वारा किया गया ।








Views Today : 198
Total views : 102087