सी. जी. प्रतिमान न्यूज :
. 1 दिसंबर : भिलाई , नंदिनी नगर में पुलिस की देर रात की दबिश ने शराब तस्करी करने वालों की कमर तोड़ दी। दूसरी राज्य से लाई जा रही बड़ी खेप को पुलिस ने घेराबंदी कर उसी रास्ते में पकड़ लिया, जिससे पूरा मामला सनसनी बन गया।

थाना नंदिनी नगर पुलिस ने शनिवार देर रात अवैध शराब परिवहन में शामिल चार आरोपियों को दबोच लिया। टीम ने उनके कब्जे से 28 पेटी देशी शराब, एक पुराना टाटा सफारी वाहन, चार मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 4,74,500 रुपए का सामान जब्त किया। चारों आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक 29 नवंबर को मुखबिर ने सूचना दी कि धमधा मार्ग से नंदिनी–खुंदिनी होते हुए पड़ोसी राज्य से एक पुरानी टाटा सफारी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी शुरू कर दी।कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन आते दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो वाहन के अंदर 28 पेटी देसी शराब मिली, जिसकी कीमत 1,34,400 रुपए बताई गई। मौके से नरेश कुर्रे, लवकेश उर्फ बबलू, आर्यन कुमार लहरे और प्रभू बारले को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चारों ने दूसरे राज्य से शराब लाकर स्थानीय स्तर पर खपाने की योजना कबूल की।पुलिस ने शराब के साथ तीन लाख की अनुमानित कीमत का पुराना टाटा सफारी वाहन, चार स्मार्टफोन (25,000 रुपए) और 15,100 रुपए नगद भी जब्त किया। कुल जब्ती 4,74,500 रुपए की बताई जा रही है। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








Views Today : 149
Total views : 102038