सी.जी. प्रतिमान न्यूज़
दुर्ग / जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग – ग्रामीण क्षेत्र के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भिलाई 3 निवास में जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में मुलाकात की l

नव नियुक्त कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे।

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष के बल पर आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय, अनुशासन और जनसेवा की भावना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ने कहा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग -ग्रामीण के अंतर्गत हुए नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जामगांव आर – राजेश ठाकुर, पाटन -मोहन साहू, धमधा -शिव कुमार वर्मा, कुम्हारी – मनहरण यादव, भिलाई-3 चरोदा -श्रीकांत वर्मा, अहिवारा -उमेश साहू, अहिवारा नगर – संतोष बाफना, जामुल नगर – कमलेश साहू, एवं दुर्ग ग्रामीण – देवेंद्र देशमुख सहित दुर्ग जिला के कांग्रेस गण मौजूद थे।








Views Today : 159
Total views : 102048