सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : जामुल / नगर पालिका परिषद जामुल में सामान्य सभा की बैठक हुई। इस दौरान नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने विकास कार्यों को लेकर सदन को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि करीब 11 करोड़ की लागत से वार्डों में विकास कार्य होंगे। इससे पूरे शहर की तस्वीर बदल जाएगी। इसके लिए राज्य राज्य प्रवर्तित योजना के लिए 2.50 करोड़, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 1.23 करोड़, पेयजल प्रबंधन के लिए 86 लाख रुपये के प्रावधान को अनुमोदन किया गया। स्वीकृति के बाद इनकी निविदा की जाएगी। वायु गुणवत्ता अंतर्गत 1 करोड़ 27 लाख, 15 वें वित्त आयोग मिलिनियम प्लस सीटी अंतर्गत 1 करोड़ 5 लाख रूपये, 37 विकास कार्य के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपये, अधोसंरचना मद अंतर्गत 1 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव शासन को पेश किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीमा बक्शी ने सभी वार्डों के कार्यों के बारे में पार्षदों को बारीकी से विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रशासनिक या तकनीकी कारण से बचे कार्यों में तेजी लाने शासन को भी पत्र प्रेषित किया गया। सामान्य सभा के बैठक में नपा उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, पार्षदगण सबीहा करीम खान, खम्हन ठाकुर, रेखराम बंछोर, सरोजनी चंद्राकर, दीपक गुप्ता, संजय देशलहरा, अश्वनी साहू, सीमा यादव, रामप्यारी वर्मा, कविता विश्वाल, के राजू, चुम्मन वर्मा, दुर्गा वैष्णव, तिलेश्वर देवांगन, शांति टंडन, सांसद प्रतिनिधि हलधर साहू समेत लेखापाल शिवाजी प्रसाद, राजस्व अधिकारी हरीश साहू, लोक निर्माण के रामू देवांगन, मोहन वर्मा,एवं शिवनंदन देवांगन आदि मौजूद थे.
मूलभूत सुविधा ही प्रमुख विकास:
नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि जामुल पालिका क्षेत्र के विकास में कोई बाधा नहीं आएगी। सभी वार्डों में विकास कार्य किए जाएगें। मूलभूत सुविधा से जुड़े कार्यो को प्रमुख रुप से ध्यान में रख कर विकास कार्य किया जा रहा है। विकास कार्यों से जामुल की तस्वीर बदलेगी। इसके लिए सभी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मिलकर विकास कार्यो में अपना योगदान दे रहे हैं l








Views Today : 197
Total views : 102086