Friday, May 1, 2026
30.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogनगर पालिका अहिवारा के अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूहों द्वारा होली पर्व के...

नगर पालिका अहिवारा के अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूहों द्वारा होली पर्व के लिए ऑर्गेनिक रंगों का किया गया है निर्माण..


नंदनी अहिवारा 27 फरवरी / नगर पालिका परिषद अहिवारा के अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूहों द्वारा होली पर्व के अवसर पर पर्यावरण अनुकूल (ऑर्गेनिक) रंगों का निर्माण किया गया है। यह पहल नागरिकों को रसायन मुक्त एवं त्वचा के लिए सुरक्षित रंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

समूह की महिलाओं द्वारा प्राकृतिक फूलों, हल्दी, चुकंदर, पालक एवं अन्य प्राकृतिक पदार्थों से विभिन्न आकर्षक रंग तैयार किए गए हैं। इन रंगों में किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायन का उपयोग नहीं किया गया है, जिससे यह त्वचा एवं पर्यावरण के लिए पूर्णतः सुरक्षित हैं।

नगर पालिका परिषद अहिवारा द्वारा इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस होली पर शासन के निर्देशानुसार स्वदेशी एवं ऑर्गेनिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें तथा स्थानीय स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करें।

इन ऑर्गेनिक रंगों की बिक्री नगर पालिका परिसर एवं निर्धारित विक्रय केंद्रों पर की जा रही है। प्रथम दिन ही 500 रूपये की विक्रय की गई है। इच्छुक नागरिक इन केंद्रों से रंग क्रय कर सकते हैं।

नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा , उपाध्यक्ष अशोक बाफना , अंकुर पाण्डेय मुख्य नगर पालिका अधिकारी, खिलानंद कुल्हारे उपअभियंता, गोस्वामी आकाश भारती, तथा स्व सहायता समूह की महिलाये एवं सभी वार्ड पार्षदो ने क्षेत्र के सभी नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील करते हुए शुभकामनाएँ दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular