Sunday, May 3, 2026
33.1 C
Delhi
Sunday, May 3, 2026
spot_img
HomeBlogछत्तीसगढ़ की होली पर्व का धुर (तेरस) तिहार जामुल बजरंग...

छत्तीसगढ़ की होली पर्व का धुर (तेरस) तिहार जामुल बजरंग पारा स्थित मानस भवन, वार्ड-3 में मनाया गया : पन्ना लाल यादव द्वारा संपादित “फाल्गुनी फुहार” 2026 का हुआ विमोचन..


जामुल। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से छत्तीसगढ़ की होली पर्व का धुर (तेरस) तिहार मनाया गया। बजरंग पारा स्थित मानस भवन, वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित कार्यक्रम में नगाड़ा बाजा की गूंज के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच रंग तेरस ” त्रियोदशी `” उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छत्तीसगढिया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा नगरवासियों की उपस्थिति रही।

इस दौरान पत्रकार पन्नालाल यादव, कलीराम घुर्वे, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना दुर्ग जिला अध्यक्ष जागेश्वर वर्मा वर्मा, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी दुर्ग जिला उपाध्यक्ष अप्पू मेश्राम, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जामुल नगर अध्यक्ष पूरन साहू, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी दुर्ग जिला महामंत्री पप्पू मेश्राम, जामुल नगर साहू समाज अध्यक्ष जनक साहू, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जामुल मंत्री अज्जू साहू, कवि इस्माइल आजाद, शत्रुहन साहू, रामचरण सेन, मनहरण साहू, परस चौहान, निमेंद्र साहू, भूपेंद्र बंछोर, राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में जामुल पुरानी बस्ती के वरिष्ठजन एवं युवा वर्ग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संपादक पन्नालाल यादव द्वारा संपादित पुस्तक फाल्गुनी फुहार का विधिवत विमोचन भी किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular