Friday, May 1, 2026
26.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogशासकीय महाविद्यालय जामुल में इको टूरिज्म विषय पर सेमीनार का आयोजन..

शासकीय महाविद्यालय जामुल में इको टूरिज्म विषय पर सेमीनार का आयोजन..

जामुल 16 मार्च / डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल में इको टूरिज्म विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सतीश सेन सहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान शासकीय वी.वाई. टी.पी.जी महाविद्यालय दुर्ग रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा व सरस्वती वंदना के द्वारा किया गया तथा मुख्य अतिथि का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। डॉ. सतीश सेन ने अपने व्याख्यान में बताया कि जैव विविधता का संरक्षण और स्थानीय समुदायों को रोजगार एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं। इसके द्वारा वन्य जीव, वन और सांस्कृतिक अस्मिता को सुरक्षित करते हुए प्रदूषण मुक्त पर्यटन व ज़िम्मेदारी से भ्रमण को बढ़ावा देना हैं।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.एस. सिंह ने बताया कि इको टूरिज्म के माध्यम से प्रकृति का संरक्षण करते हुए पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित किया जा सकता हैं, ताकि इस क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार प्राप्त हो सके तथा वे सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त हो सके।
कार्यक्रम का सफल संचालन गजेंद्र कश्यप सहायक प्राध्यापक हिंदी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक डॉ. शशि कश्यप, डॉ. भावना माहुले, बलराज ताम्रकार, डॉ. रमेश कुमार मेश्राम, डॉ. संजय परगनिहा, श्रीमती विनीता परगनिहा, डॉ. अंजु माला साहू, पी हेमा राव, भुनेश्वर साहू, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वनस्पति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. रचना चौधरी के द्वारा किया गया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular