
दुर्ग / बचपन की टिकट
चलव दीदी.. खेल खेले पर जाबो..
नारी शक्ति की प्रतीक, महिला सशक्तिकरण की प्रेरक, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के पहल पर पुनः एक बार मातृ शक्तियों के लिए निःशुल्क खेल प्रतियोगिता का आयोजन, जिसमें महिलाएं विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता 29 मार्च 2026, रविवार
समय – 04:00 बजे, मिनी स्टेडियम, पदमनाभपुर, दुर्ग में होगा l
प्रतियोगिता में विभिन्न खेल खो-खो, कब्बड्डी, बिल्लस, फुगड़ी, गोटा, हाऊजी, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सी खींच, बोरा दौड़, जलेबी दौड़ आदि खेल है l
जिसमें दो श्रेणी में आयु सीमा 18 से 25 वर्ष, 25 वर्ष से अधिक आयु दोनों श्रेणी के सभी प्रतियोगिता में निःशुल्क भाग ले सकती हैं।
हर प्रतियोगिता की विजेता के लिए विशेष व आकर्षक उपहार रखा गया है l

उक्त प्रतियोगिता के भाग लेने हेतु पंजीयन के लिए इन मो0 न. से संपर्क करे – 9425555002, 9685841086,एवं 9340302838
आप सभी माताएं बहनें उक्त खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर विभिन्न खेलों के माध्यम से फिर अपने बचपन की यादों को जीने का आनंद लें।
जिसके आयोजक सखी सहेली महिला समूह, दुर्ग छत्तीसगढ़ है l








Views Today : 3
Total views : 102137