
चैत्र नवरात्रि पर्व पर कन्या भोज…. सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग / चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 26 मार्च गुरुवार को ग्राम चंदखुरी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 से 6 तक के बच्चों के लिए विशेष कन्या भोज का आयोजन किया गया l
इस अवसर पर चंदखुरी क्षेत्र के जनपद सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग गोपाल यादव के माध्यम से बच्चों को खीर, पूड़ी, चावल, दाल, सब्जी, एवं फल का वितरण कर स्नेह पूर्वक भोजन कराया गया और नव कन्याओं को श्रृंगार दिया गया सभी बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिला और सभी ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किये l
इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय जनपद सदस्य गोपाल यादव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका गजेश्वरी साहू , रेखा देवांगन , चंपा देशमुख , लता देशमुख, सुनीता चंद्राकर , हिमानी देवांगन सहायिका पूर्णिमा देशमुख, हेमलता साहू , कमला यादव, पुष्पा चंद्राकर, ईश्वरी बारले, गीतांजलि बघेल आदि के अलावा क्षेत्र के सम्मानीय नागरिक गण विशेष रुप से उपस्थित रहे l








Views Today : 58
Total views : 102987