
सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ :
नई दिल्ली 26 मार्च / डॉ. मौसमी देवदास यादव ने केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा आयोजित म्यूजिक डांस और मोनो प्ले प्रतियोगिता 2025 -26 में क्लासिकल नृत्य एवं कर्नाटक गायन में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। डॉ. मौसमी पशुधन विकास विभाग में पशु चिकित्सक के पद पर कार्यरत है। केंद्रीय स्तर पर आयोजित सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में केंद्रीय और राज्य स्तर के कर्मचारी भाग लेते हैं। जिसके अंतर्गत नृत्य ,गायन , वादन, शास्त्रीय और पारंपरिक वर्ग तथा मोनोप्ले , ड्रामा का चयन करने हेतु राज्यस्तर पर महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर में आयोजित किया गया था। जिसमें विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के पश्चात डॉ. मौसमी का चयन हुआ, जो 20 से 25 मार्च तक नई दिल्ली स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स चाणक्यपुरी में आयोजित प्रतिस्पर्धा में चयनित विधाओं में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
डॉ.मौसमी अपने विद्यालय जीवन से ही कला और संस्कृति के प्रति विशेष रुचि रखती हैं इसके अतिरिक्त वह शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में भी प्रशिक्षण प्राप्त है और अलग अलग राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है।
डॉ.मौसमी, डॉ. एस एस देवदास की सुपुत्री है जो बालोद जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन रह चुके है और वर्तमान में नारायणपुर जिला में अपनी सामाजिक उत्थान में रुचि के चलते चिकित्सा सेवाएं दे रहे है। डॉ. मौसमी डॉ.मनोज यादव की धर्मपत्नी है जो वर्तमान में बचेली, दंतेवाड़ा जिले में पशु चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी सुपुत्री शाम्भवी यादव जो 10 वर्ष की है, कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर क्लासिकल नृत्य भरतनाट्यम में पुरस्कृत है। डॉ. मौसमी की उपलब्धि पर परिवार और पशुधन विकास विभाग ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।








Views Today : 1
Total views : 102135