Saturday, May 2, 2026
37.1 C
Delhi
Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeBlogरिसामा में “चावल उत्सव” सम्पन्न, तीन माह का राशन एकमुश्त वितरित :...

रिसामा में “चावल उत्सव” सम्पन्न, तीन माह का राशन एकमुश्त वितरित : सरपंच व जनपद सदस्य ने स्वयं चावल तौलकर किया शुभारंभ..

ग्राम रिसामा में “चावल उत्सव” का शुभारम्भ करते हुए अतिथि गण…

दुर्ग 7 अप्रैल / छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के 7 तारीख को आवास दिवस, रोजगार दिवस व चावल उत्सव के रूप में मनाया जाता है उसी परिपेक्ष्य में दुर्ग जिले के दुर्ग ब्लॉक के ग्राम रिसामा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में आज “चावल उत्सव” का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच रोशन साहू एवं जनपद सदस्य ढालेश साहू द्वारा स्वयं चावल तौलकर वितरण का शुभारंभ करते हुए की गई।
इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को अप्रैल, मई एवं जून माह का चावल एकमुश्त वितरित किया गया, जिससे ग्रामीणों को बार-बार उचित मूल्य दुकान के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

जनपद सदस्य ढालेश साहू ने कहा
राशन प्राप्त करना प्रत्येक कार्डधारक का कानूनी अधिकार है। खाद्य विभाग के नियमानुसार हर हितग्राही को दुकान पर प्रदर्शित स्टॉक बोर्ड एवं मूल्य सूची देखने का अधिकार है। प्रत्येक नागरिक को सही तौल एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न प्राप्त करने का पूरा हक है। यदि किसी भी हितग्राही को कम राशन दिया जाता है या वितरण में लापरवाही होती है, तो यह सीधे तौर पर उसके अधिकारों का हनन है। हमें केवल योजनाओं का क्रियान्वयन ही नहीं, बल्कि उनकी जमीनी निगरानी भी सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने हितग्राहियों को ई-पॉस मशीन से प्राप्त रसीद लेने एवं उसमें दर्ज मात्रा की जांच करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि किसी भी शिकायत की स्थिति में नागरिक जनप्रतिनिधियों या विभाग के टोल-फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कार्यक्रम में सरपंच रोशन साहू, पंचगण गितेश्वर साहू, भूपेन्द्र साहू, माधरी साहू, राही निषाद, वंदना साहू, अनिता साहू, सचिव खिलेन्द्र कुमार, रोजगार सहायक आशीष सेन सहित वितरण प्रणाली से जुड़े कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular