
सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ :
जामुल / नगर पालिका जामुल क्षेत्र में भाजपा शासन काल में पालिका अध्यक्ष के अथक प्रयास से विकास कार्यों का अंबार लगा हुआ है, इसी परिपेक्ष में नगर पालिका जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बीस लाख रूपये लागत की सुरडुंग हाई स्कूल में बाउंड्री वाल के लिए आज स्थल पूजन कर कार्य शुभारम्भ किया ।
नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया हमारा दायित्व सिर्फ मुलभुत सुविधा ही नहीं बल्कि अन्य विकास कार्यों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करना है। इस बाउंड्री वाल के बन जाने से हमारा विद्यालय भवन सुरक्षित तो रहेगा ही साथ ही विद्यालय परिसर में खेल कूद सहित सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी संरक्षित होगा, जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ ही कला, खेल, शारिरीक दक्षता को बनाये रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षित स्थल मिलेगा, आगे नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि मैं हमेशा से आप सभी राष्ट्र निर्माता शिक्षक जनों से अपेक्षा रखता हूं कि आप लोग के मांग एवं सुझाव मुझे हमेशा मिलता रहेगा। क्योंकि नेतृत्व कर्ता के साथ गणमान्य बुद्धिजीवी वर्ग का मार्गदर्शन ही हम सबको बेहतर समग्र विकास के लिए प्रेरित करता है। बांऊड्री वाल के स्थल पूजन के साथ कार्य प्रारंभ के समय प्रमुख रुप से पार्षदगण अहिल्या वर्मा, शांति टंडन, स्कूल के प्राचार्य जगदीश राम दिल्लीवार, रमेश कुमार साहू, अनिल कुमार चौधरी, भारतीय प्रकाश, रेणु मिश्रा, उमा वर्मा, अंजली कसार, गीता भुआर्य, निशा खान, दिव्या ठाकुर, निकिता गुप्ता, शिक्षक शिक्षिका गण सहित व्याख्याता गण शिशिर शर्मा, दुष्यंत लहरी, सुरूज साहू, देवकीनंदन बंछोर, सहित क्षेत्र के वरिष्ट गण विशेश्वर वर्मा, जितेन्द्र सिंह, उमेद वर्मा, तुलाराम टंडन, आत्माराम वर्मा,आदि के साथ साथ शाला के छात्र छात्रायें उपस्थित रहे ।








Views Today : 116
Total views : 102619