Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशप्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर...

प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर राज्य पंचायत परिषद ने किया आमंत्रित


सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : रायपुर 18 अप्रैल 2026 / छत्तीसगढ़ राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक घनश्याम प्रसाद यादव के नेतृत्व में आज विभिन्न गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं मंत्रियों से भेंट कर उन्हें 24 अप्रैल, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम हेतु आमंत्रण पत्र भेंट किया गया।

इस क्रम में परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव तुलसी कुमार कौशिक से कुनकुरी सदन में भेंट कर मुख्यमंत्री से मुलाकात हेतु समय का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि निर्धारित तिथि पर परिषद के सभी पदाधिकारी मुख्यमंत्री को औपचारिक रूप से आमंत्रित करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा से उनके निवास स्थित कार्यालय में भेंट कर कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने 24 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में व्यस्तता के कारण भौतिक रूप से उपस्थित न हो पाने की स्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ने की सहमति प्रदान की।

इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव से भी उनके निवास पर भेंट कर आमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित रहने की सहमति व्यक्त की।

इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब (विधायक, आरंग) तथा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष लखन लाल धीवर को भी आमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर सहभागिता हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य पंचायत परिषद प्रदेश सलाहकार डॉ. उदयभान सिंह चौहान, प्रदेश सह-संयोजक बी. वी. राजकुमार, रायपुर जिला संयोजक श्रीमती रोशना डेविड तथा मीडिया सह-प्रभारी नरेंद्र पांडे उपस्थित रहे।

परिषद द्वारा राज्य के समस्त मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular