Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशझेरिया धोबी समाज परिक्षेत्र जामुल का एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान...

झेरिया धोबी समाज परिक्षेत्र जामुल का एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम ढौर में 3 मई रविवार को है आयोजित…


सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : जामुल / झेरिया धोबी समाज परिक्षेत्र – जामुल का एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, ग्राम ढौर के कर्मा भवन चौक में 3 मई रविवार को रखा गया है l इस वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अहिवारा राज महंत डोमलाल कोर्सेवाडा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु निर्मलकर अध्यक्ष दुर्ग जिला धोबी समाज करेंगे एवं विशेष अतिथि के रूप में मनोज निर्मलकर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ धोबी समाज, जीवन निर्मलकर अध्यक्ष दुर्ग राज धोबी समाज, श्रीमती सरस्वती बंजारे अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, जितेंद्र यादव सभापति जिला पंचायत दुर्ग, गोकुल वर्मा जनपद सदस्य व सभापति जनपद पंचायत दुर्ग एवं घनश्याम साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष जेवरा- सिरसा, एवं सरपंच ग्राम पंचायत ढौर श्रीमती लता बलदाऊ साहू आदि रहेंगे l

झेरिया धोबी समाज राज युवा अध्यक्ष व पंच तोरण निर्मलकर ग्राम ढौर ने जानकारी दी है कि सुबह 10:00 बजे गाडगे जी महाराज व शंकर भगवान की पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ होगा l व कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी रंगारंग कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन रखा गया है l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular