
सीजी प्रतिमान न्यूज : दुर्ग जिले में 10 लाख की एल्युमिनियम वायर चोरी, बोलेरो और ई-रिक्शा से माल ले गए, 5 आरोपी गिरफ्तार!
नंदिनीनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो एक निजी कंपनी के गोदाम से करीब 2 टन एल्युमिनियम वायर चुराकर बोलेरो और ई-रिक्शा से फरार हो गए थे।

यह चोरी 6 अक्टूबर की रात 10 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की सुबह 8 बजे के बीच की गई। घटना राजपूताना केबल एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड मुरमुंदा से अछोटी रोड स्थित गोदाम की है, जहां बादल ठाकुर नामक कर्मचारी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बादल ने पुलिस को बताया कि गोदाम में रखे एल्युमिनियम वायर के दो बंडलों से लगभग 2000 किलोग्राम वायर काटकर चोरी कर लिया गया।
पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 305ए, 317(2), 111 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच में पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया और अंततः पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई।
गिरफ्तार आरोपी
– निलेश कुमार दास (30), निवासी शारदा पारा, छावनी
– राजकुमार नागपुरे (41), निवासी शारदा पारा, छावनी
– विजय चंद्राकर (40), निवासी श्याम नगर, छावनी
– विनोद गुप्ता (53), निवासी नयापारा, दुर्ग
– खिलेश्वरी मांडले पति राजू मांडले ( 40), निवासी कचांदुर, जेवरा-सिरसा
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलेरो वाहन, ई-रिक्शा, चार मोबाइल फोन और चोरी का एल्युमिनियम वायर जब्त किया, जिसकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी यह वायर कबाड़ी बाजार में बेचने की फिराक में थे।
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जिसमें खिलेश्वरी एक आरोपी कचान्दुर निवासी महिला है, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया । पुलिस अब मामले में अन्य संभावित संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी है।








Views Today : 244
Total views : 102133