Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogजिला पंचायत सभापति प्रिया की नई पहल...जनता के बीच जाकर उनके साथ...

जिला पंचायत सभापति प्रिया की नई पहल…जनता के बीच जाकर उनके साथ बैठकर गांव में ही चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने की, की नई शुरुआत..

सीजी प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग / जिला पंचायत सभापति एवं सदस्य प्रिया साहू के द्वारा अपने क्षेत्र के समस्याओं को सुनने एवं समस्याओं के निराकरण के लिए जनता के बीच जाकर उनके साथ बैठकर गांव में ही चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने की नई शुरुआत की गई। इसकी शुरुआत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दुर्ग ब्लॉक के ग्राम खुरसुल से की गई, जहां गांव के लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे तथा गांव में अवैध शराब बिक्री का मामला, तालाब निस्तारी का मामला, अवैध खनन के मामलों के साथ-साथ कई अन्य मूलभूत समस्याओं को सुनने के बाद समाधान निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय ही वोट मांगने गांव आते उसके बाद 5 साल जनता के बीच जाते ही नहीं और प्रिया दीदी हमारे बीच में आकर समस्या को समझा।

वहीं प्रिया साहू ने कहा कि क्षेत्र की बेटी हूं और हमेशा अपने क्षेत्र के जनता की किसी भी समस्या एवं घटना होने पर उनके साथ खड़ी रहूंगी और आज से हमने अपने क्षेत्र के सभी पंचायतों में प्रत्येक रविवार को एक-एक गाँव में जाकर गांव वालों के साथ उनके बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुनने व यथा संभव निराकरण करने की शुरुआत ग्राम खुरसूल से किया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू के साथ, लक्ष्मी साहू जनपद सदस्य एवं सरपंच सुनीता लहरी, समस्त पंच एवं ग्राम के प्रमुखगण के साथ-साथ ग्रामीण जन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular