Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogछत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आव्हान पर जिले में धान खरीदी की...

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आव्हान पर जिले में धान खरीदी की धीमी गति और टोकन की समस्या से आक्रोशित किसानों ने लगातार कर रहे हैं प्रदर्शन..


दुर्ग जिले में किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी,

दुर्ग / छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आव्हान पर जिले में धान खरीदी की धीमी गति और टोकन की समस्या से आक्रोशित किसानों ने जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रो में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.


5 दिसंबर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आव्हांन पर लिटिया खरीदी केंद्र में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कार्यों का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष आई के वर्मा ने किया किसानों ने धान खरीदी की लिमिट बढ़कर 3 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने और पर्याप्त टोकन जारी करने की मांग को लेकर नारे बाजी किया. आज के प्रदर्शन में किसान संगठन से जीवन नंदन दिल्लीवार, योगेश दिल्लीवार , ओमप्रकाश, अनिल वर्मा, अमृत गुप्ता, माखनलाल , लतमार साहू आदि सहित क्षेत्र के अनेकों किसान उपस्थित थे.

4 दिसंबर गुरुवार को नंनकट्ठी बस स्टैंड में कृषकों ने किया धरना – प्रदर्शन

धान खरीदी की धीमी गति से किसान परेशान हैं और टोकन के लिए भटकना पड़ रहा है, धान खरीदी शुरू होने के 3 सप्ताह बाद भी धान खरीदी पूर्व वर्षों की तुलना में मात्र 30% ही हो रही है इससे आक्रोशित किसानों ने 4 दिसंबर गुरुवार को ननकट्ठी के बस स्टैंड में 11 से 1 बजे तक दो घंटे धरना दिए, जिसमें ननकट्ठी, रवेली, बोड़ेगांव, असनारा के अलावा आसपास के अन्य गांवों के किसान शामिल हुए, धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के रवि प्रकाश ताम्रकार ने धान खरीदी की धीमी गति के कारण किसानों को होने वाली परेशानियों की चर्चा करते हुए धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग की, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने धान खरीदने पर सरकार के नीयत पर सवाल खड़े किए, किसानों को हृदय देवांगन, नारायण देवांगन, गोपाल सिंह सुपंथक, सनत साहू, कुंवर सिंह वर्मा बेनलाल सिंहा एवं अन्य ने भी संबोधित किया,

धरने के बाद आक्रोशित किसान मुख्य मार्ग पर बैठ गए जिसके कारण गाड़ियों का आना जाना कुछ समय के लिए अवरूद्ध हो गया प्रशासन की समझाइश पर किसानों ने आधा रास्ता खोल दिया इसके बाद ही आवागमन शुरू हो गया, गुरुवार के धरना-प्रदर्शन और रास्ता रोको आंदोलन में ज्वाला प्रसाद साहू, जेठूराम ठाकुर, प्रवेश कुमार, छबिलाल देवांगन, वेदराम देवांगन, अरविंद, अभिजीत अग्रवाल, विरेंद्र शर्मा, हीराराम, सरोज टंडन, घनश्याम देवांगन, अशोक कुमार, विष्णु कुमार, घनश्याम बंछोर, संजय ताम्रकार सहित अन्य किसान शामिल हुए।

बोरी तहसील के नवागांव धान खरीदी केंद्र में किसानों का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आह्वान पर संगठन के अध्यक्ष आई के वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने बोरी तहसील के नवागांव धान खरीदी केंद्र के पास जबरदस्त प्रदर्शन किया और धान खरीदी की लिमिट बढ़कर 3 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने की मांग किया उल्लेखनीय की धान खरीदी शुरू है 3 सप्ताह हो गया है किंतु पूर्व वर्षों की अवधि की तुलना में धान खरीदी 30% ही हो रही है. शासन के निर्देशानुसार मात्र 800 क्विंटल धान खरीदी हो रही है और सीमित संख्या में टोकन जारी किया जा रहा है जिसके कारण किसानों को भटकना पड़ रहा है.

प्रदर्शनकारी किसानों ने रवि फसलों के लिए समितियां में तत्काल खाद बीज उपलब्ध कराने और ऋण प्रदान करने की भी मांग उठाई है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular