Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogनगर पालिका परिषद अहिवारा में शासन की आधारभूत संरचना हेतु जारी राशि...

नगर पालिका परिषद अहिवारा में शासन की आधारभूत संरचना हेतु जारी राशि से लोकहित के कार्य समय पर नही किये जाने पर ठेकेदार अमन कंस्ट्रक्शन को किये 1 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड

सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग / जिले के नगर पालिका परिषद अहिवारा द्वारा जारी निविदा सूचना क्रमांक 608 दिनांक 16.10.2024 (अधोसंरचना मद) अंतर्गत ठेकेदार अमन कंस्ट्रक्शन कंपनी को 08 कार्य राशि 98.53 लाख रू. हेतु कार्यादेश जारी किया गया था।

उक्त कार्यादेश में कार्य पूर्ण करने की समयावधि 03 माह थी। निर्धारित समयावधि में ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नही किया गया और ना ही उपस्थित होकर ले-आउट लिया गया।


शासन के निर्देशानुसार एवं प्रेसीडेण्ट इन कौसिंल की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार कार्यादेश निरस्त करते हुये संबंधित ठेकेदार अमन कंस्ट्रक्शन कंपनी को 01 वर्ष के लिये प्रतिबंधित किया गया है तथा पूर्व में जारी निविदा क्र. 574 दिनांक 03.10.2024 (15वे वित्त आयोग मद) अंतर्गत 05 कार्य हेतु जारी कार्यादेश में 04 कार्य समयावधि में पूर्ण ना करने पर 04 कार्य को निरस्त किया गया था एवं 01 वर्ष के लिये प्रतिबंधित किया गया था।

पूर्व में अमन कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपाराइटर से संबंधित अमन सिन्हा के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सर्वेयर के रूप में कार्यरत थे जिनके कार्य में अनियमितता पायी गयी थी. जिसके कारण सर्वेयर के कार्य से हटाया गया साथ ही कंस्ट्रक्शन के कार्यों से पृथक रहने हेतु निर्देशित किया गया था। संबंधित फर्म के द्वारा नियत समय में कार्य नही करने पर नगर पालिका परिषद अहिवारा व शासन की आधारभूत संरचना हेतु जारी राशि से लोकहित के कार्य नही हो पाये जिससे नगर पालिका की जनता को उपरोक्त कार्यों के लाभ से वंचित रहना पड़ा। ऐसे फर्म के खिलाफ जल्द ही लोक निर्माण विभाग को जानकारी प्रेषित की जायेगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular