Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogनगर पालिका अहिवारा ने कार्य एजेंसीयों द्वारा समय पर कार्य पूर्ण नहीं...

नगर पालिका अहिवारा ने कार्य एजेंसीयों द्वारा समय पर कार्य पूर्ण नहीं किये जाने पर की विभागीय कार्यवाही, तीन एजेंसीयों का जप्त की अमानत राशि l


अहिवारा : नंदिनी नगर 7 फरवरी / नगर पालिका परिषद अहिवारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रेस को जानकारी दी है कि नगर पालिका अहिवारा के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु संबंधित ठेकेदारों, कार्य एजेंसियों को निर्देशित किया गया था।

इसके बावजूद कुछ कार्य एजेंसीयों द्वारा कार्य को तय समय पर पूर्ण नहीं किया गया तथा बार-बार सूचित करने के बाद भी अपेक्षित प्रगति नहीं हुई।

उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद अहिवारा द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए संबंधित कार्य एजेंसी अमन कंस्ट्रक्शन कम्पनी, पटेल ट्रेडर्स, एवं सी.आर. कंस्ट्रक्शन की अमानत राशि (Security Deposit) कुल राशि 493250 रुपये (चार लाख तिरान्बे हजार दो पचास रूपये) राजसात किये जाने की प्रक्रिया की गई है। यह कार्यवाही शासकीय नियमों एवं अनुबंध की शर्तों के अनुरूप की गई है, ताकि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके।

नगर पालिका परिषद अहिवारा द्वारा सभी ठेकेदारों एवं कार्य एजेंसीयों को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वे स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूर्ण करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

नगर पालिका परिषद अहिवारा क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular