Friday, May 1, 2026
26.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogजनपद पंचायत दुर्ग के सभागार में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण के...

जनपद पंचायत दुर्ग के सभागार में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण के लिए चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन ।

दिव्यांग शिविर में 153 हितग्राही चिन्हांकित

दुर्ग। एनटीपीसी-सेल कम्पनी लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) योजना तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम सहायक उत्पादन केन्द्र एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 20 फरवरी को जनपद पंचायत के सभागार में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण के लिए चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उप संचालक समाज कल्याण से मिली जानकारी अनुसार शिविर में 197 हितग्राही सम्मिलित हुए जिसका परीक्षण उपरान्त 153 पात्र हितग्राहियों को सामग्री के लिए चिन्हांकित किया गया है। उक्त चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर में मुख्य रूप से सुश्री प्रिया साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, लोमेश चन्द्राकर एवं गोकुल वर्मा सभापति जनपद पंचायत दुर्ग, देवनारायण चन्द्राकर पार्षद एवं लोक कर्म प्रभारी, नगर पालिक निगम दुर्ग हितेश देशमुख विधायक प्रतिनिधि तथा एपी गौतम उपसंचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular