Friday, May 1, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogछत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बजट सत्र को लेकर शनिवार को पत्रकारों से चर्चा की। 

रायपुर 21 फरवरी / छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा के बजट सत्र को लेकर शनिवार को पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने सत्र के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, 23 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी।

डॉ. रमन ने बताया कि, 25 फरवरी को विधानसभा में अभिभाषण पर चर्चा होगी। 24 फरवरी को 12.30 बजे वित्तमंत्री बजट पेश करेंगे। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस सत्र में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक आएगा।  

लखमा को विधानसभा की कार्रवाई में शामिल होने की अनुमति
स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने दी जानकारी कि, कवासी लखमा को बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि, महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ से अभिमत प्राप्त किया गया है। उनके अभिमत के बाद शर्तों के आधार पर अनुमति दी गई है। कोंटा विधायक कवासी लखमा को आगमन और प्रस्थान की सटीक सूचना देनी होगी। उन्हें अपने सक्रिय मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी।  

भाषण ना देने की शर्त रहेगी लागू
डा. रमन ने बताया कि, भाषण न देने की सुप्रीम कोर्ट की शर्त का पालन कवासी लखमा को करना होगा। डा. रमन ने बताया कि, उनकी उपस्थिति उन्हीं दिनों होगी जब सत्र चल रहा होगा। उनके ऊपर चल रहे प्रकरण पर वे विधानसभा में वक्तव्य नहीं दे सकते। अन्य विषयों या क्षेत्र के संबंध में मांग उठा सकते 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular