
सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ /अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- 2026
जामुल / डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल में 10 मार्च 2026 मंगलवार को महिला प्रकोष्ठ एवं महिला उत्पीड़न निवारण समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे वित्तीय साक्षरता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. आर.एस. सिंह के सफल निर्देशन में सम्पन हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा एवं अर्चना कर की गई। इस कार्यक्रम की मुखय वक्ता डॉ शशि कश्यप विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग थी । उन्होंने वित्तीय साक्षरता में कमाई, खर्च, बचत, उधार और निवेश के बुनियादी सिद्धांत के बारे मे विस्तार से चर्चा की ।साथ ही साथ वित्तीय साक्षरता विषय पर प्रशनोतरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
डॉ. रचना चौधरी ने अपने उद्बोधन में वर्ष 2026 महिला दिवस की थीम ” give to gain ” (‘दान करके लाभ प्राप्त करें) जब हम देते हैं, तो हमें मिलता है। आइए, मिलकर भरपूर दान के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में मदद करें, इस पर अपने विचार व्यक्त किये । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण व विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। रखे।अंत में डॉ. रचना चौधरी ने सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये धन्यवाद दिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में गजेंद्र कश्यप , डॉ भावना माहुले, डॉ रमेश मेश्राम ,डॉ. संजय परगनिया , सुश्री विनीता परगनिहा ,पी हेमा राव , डॉ अंजू माला साहू, भुनेश्वर साहू , अशोक यादव एवं अंकिता गिरपुनजे का विशेष योगदान रहा।








Views Today : 149
Total views : 102283