Friday, May 1, 2026
26.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogछत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने...

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के कथित आरोपों के मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने उठाया है सख्त कदम..

बिग ब्रेकिंग: 12वीं हिंदी पेपर लीक के कथित आरोपों की जांच शुरू, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दर्ज कराई FIR

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के कथित आरोपों के मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सख्त कदम उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराते हुए जांच शुरू करा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर 12वीं हिंदी विषय के प्रश्नपत्र के लीक होने की चर्चा सामने आने के बाद मंडल ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच के लिए पुलिस और साइबर सेल को शिकायत दर्ज कराई गई है।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पेपर वास्तविक है या नहीं, और यदि प्रश्नपत्र लीक हुआ है तो इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। साइबर सेल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और संबंधित स्रोतों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों का कहना है कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस और साइबर सेल पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular