

जामुल / दुर्ग जिले के दुर्ग विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम समोदा में भाजपा नेता के खेत में अफीम व प्रदेश के अन्य जिलों में अफीम की फसल बोया पाया गया और साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा LPG गैस सिलेंडर की दर में बेतहाशा 60/- रुपए की वृद्धि के विरोध में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका जामुल के तरुण संस्कृति भवन नंदिनी रोड में जिला युवक कांग्रेस महासचिव प्रवीण देवांगन एवं युवक कांग्रेस अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में 15 मार्च रविवार को पेट्रोलियम मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया साथ ही युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है, कि पूरे जिलेभर में जितने भी फार्म हाउस है उन सभी की सघन जांच कर मालिकों की जानकारी और रेघ में लेने वालों के दस्तावेजों के साथ फसल विवरण की भी जानकारी शासन प्रशासन को ड्रोन के माध्यम से जांच करने और क्षेत्र के सभी गैस गोदामों में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की उचित व्यवस्था कराने और सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के ऊपर भी कार्यवाही करने के साथ-साथ सूखा नशा, अवैध नशाखोरी, शराब कोचियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने जिससे अपराध पर अंकुश लग सके अधिकांश अपराध को नशे की स्थिति में अंजाम दिया जाता है इसके साथ ही पूरे जिले भर में अवैध कबाड़ी वालो पर भी कड़ी कार्यवाही करने युवा कांग्रेस ने ज्ञापन जिला कलेक्टर दुर्ग के नाम नायब तहसीलदार भिलाई -3 कुंदन शर्मा को सौंप कर सभी कार्यवाही की जानकारी भी युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देने का निवेदन किया गया है

जिसमे विशेष रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सरोजनी चंद्राकर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमति सुनीता चन्नेवार गज्जू साहू , एवं महासचिव राहुल पाल, राहुल साहू , यसराज, मोहित, सत्यम पंकज, राजा पाल, धन्नू, कुशल सोमेश ,विकास, सागर, साहिल, गगन, किशन साहु, सोमू, मयंक, स्वरूप यादव, सुधांशु साहू, सहित युवक कांग्रेस के सैकड़ों उपस्थित होकर पूरे जोश के साथ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इस दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुतला दहन के समय पुलिस के जवानों से झड़प भी हुई पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला फूंकने में सफल होकर अपना विरोध दर्ज किए।








Views Today : 21
Total views : 102155